उधमपुर। दंदयाल स्पोर्ट्स कमेटी ने कबड्डी ग्राउंड में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। अंडर-14 लड़कों के फाइनल में बीबीएसवीपी उधमपुर ने दंदयाल स्ट्राइकर्स को 30-18 से हराया और टूर्नामेंट के चैंपियन का खिताब जीत लिया। अंडर-17 लड़कों के फाइनल में एओसी ने बीबीएसवीपी को 42-23 से हराकर टूर्नामेंट जीता।