बारामुला। पुलिस ने सोपोर पुलिस स्टेशन में कुछ व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए अफवाहें और गुमराह करने वाली जानकारी फैलाई। इसका मकसद सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बिगाड़ना था। इस मामले में आगे की जांच चल रही है। सोपोर पुलिस आम जनता को सलाह देती है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली सामग्री को बनाने, साझा करने या उसे और आगे फैलाने से बचें।