श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि संघर्ष से कुछ भी हासिल नहीं हो सकता। इससे सिर्फ तबाही होती है। अब्दुल्ला ने रंगरेथ में सेना के कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान को संघर्ष खत्म कर देना चाहिए। हमें उम्मीद है कि हमारा पड़ोसी यह समझेगा। अब बहुत समय हो गया है और उन्हें इसे खत्म कर देना चाहिए। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वे इस यूनिट को हर जगह सफलता दें और हमें युद्धों से मुक्ति दिलाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि पूरी दुनिया में शांति हो ताकि हम तरक्की कर सकें।