श्रीनगर। एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने वीरवार को 701 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार सूचना के आधार पर आरोपी इफ्तिखार अहमद और हुसैन खान के श्रीनगर के गनई मोहल्ला बरजुल्ला में किराए के कमरे में दबिश दी। इस दौरान किराए के कमरे से 701 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एक अन्य आरोपी मोहम्मद हुसैन खान निवासी पुठवारी नॉवगाम हंदवाड़ा को किराए के कमरे से मौके पर हिरासत में ले लिया गया। मामले में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।