श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर में बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाने और पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के लिए नवीन और टिकाऊ कृषि इनपुट्स के उपयोग, ग्रामीण निगरानी प्रणाली में सुधार, छात्रों के विकास, अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने और भारत, मोरक्को व अन्य अफ्रीकी देशों के किसानों के कल्याण के लिए साझेदार संगठनों की क्षमताओं के बेहतर उपयोग पर चर्चा हुई।