श्रीनगर। अनंतनाग जिले में अधिकारियों ने हाल ही में लगभग 200 किलो फ्रोजन बोनलेस चिकन जब्त कर सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस खेप में अनिवार्य लेबलिंग विवरण जैसे कि मेन्यूफेक्चरिंग और एक्सपायर डेट नहीं पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि यह फ्रोजन चिकन दिल्ली से लाया गया था। इसे जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से चलाए गए एक निरीक्षण अभियान के दौरान रोक लिया गया। अधिकारी ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार बाजारों में सक्रिय हैं।