गुलमर्ग। सेना मंगलवार को 5 स्वर्ण सहित 13 पदकों के साथ शीर्ष पर थी। बुधवार को सेना ने चार स्वर्ण सहित छह पदक जीते। हिमाचल के खिलाड़ियों ने दम दिखाया और वह चार स्वर्ण पदक जीते, इससे वह हरियाणा को पछाड़ कर दूसरे स्थान पर आ गए। पदक तालिका में 9 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य (कुल 23) पदकों के साथ सेना शीर्ष पर है। हिमाचल प्रदेश 6 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य (कुल 14) पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य (कुल 7) पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 3 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य (कुल 14) पदक के साथ चौथे स्थान पर है। लद्दाख 2 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य (कुल 13) पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। सीआरपीएफ 2 स्वर्ण और 4 रजत (कुल 6) पदक हासिल कर छठे स्थान पर है। कर्नाटक 2 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य (कुल 10) पदक पाकर सातवें स्थान पर है। तेलंगाना 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य (कुल 6) पदक हासिल कर आठवें स्थान पर है। उत्तराखंड 2 स्वर्ण और 1 कांस्य (कुल 3) पदक लेकर नौवें स्थान पर है।