बारामुला। पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया। बाइक पर सवार दोनों आरोपियों के पास से नशीली दवा के कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान रियाज अहमद कुमार और समीर बशीर के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन तारजू में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।