श्रीनगर। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार देर शाम हैंड ग्रेनेड फटने से गंभीर रूप से घायल हुए सेना के दो जवानों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिनार कोर ने दोनों जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कमलकोट क्षेत्र में हुए विस्फोट में बलिदान जवानों में महाराष्ट्र के ऐरोली निवासी सोवर चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और सतारा जिले की कराड़ तहसील के शाहपुर निवासी सैपर जाधव अर्जुन राजेंद्र हैं। बादामीबाग स्थित सेना की चिनार कोर मुख्यालय में बुधवार को चिनार कोर के सेना कमांडर ले. जनरल बलबीर सिंह ने दोनों बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।