श्रीनगर। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कांगन के वांगट स्थित बाबा नगरी में हजरत बाबा निजामुद्दीन कियानवी की पवित्र दरगाह की जियारत की। इस मौके पर डॉ. फारूक ने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश में स्थायी शांति, समृद्धि और भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हजरत बाबा निजामुद्दीन कियानवी का जम्मू-कश्मीर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक खास स्थान है।