फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी जाने का खतरा महसूस कर रहे हजारों शिक्षक : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि हजारों शिक्षक नौकरी जाने का खतरा महसूस कर रहे हैं। शनिवार को एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा, आज जम्मू-कश्मीर में हजारों शिक्षक अनिश्चितता, पीड़ा और नौकरी से निकाले जाने के मंडराते खतरे का सामना कर रहे हैं। जहा दूसरे राज्य टीईटी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दायर करके अपने शिक्षकों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, वहीं हमारी सरकार ने पहले समर्थन का भरोसा दिलाने के बावजूद चुप्पी साध ली है। शिक्षकों को ऐसे समय में वकालत और सुरक्षा मिलनी चाहिए न कि उपेक्षा। यही वह समय है जो उनकी आजीविका और भविष्य तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें