गांदरबल। पुलिस ने शनिवार को नाका चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नागपांव, तुलमुल्ला में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कुराग की तरफ से तुलमुल्ला आ रहे नशा तस्कर पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 11.10 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपी की पहचान औबैद अहमद डार उर्फ उबी निवासी नौपोरा तुलमुल्ला के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस स्टेशन खीरभवानी में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।