फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोपोर पुलिस ने तरजू में की मेडिकल दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। सोपोर पुलिस ने शनिवार को तरजू क्षेत्र में मेडिकल दुकानों की औचक जांच की। जांच के दौरान निर्धारित दवाओं, मनोप्रभावी पदार्थों तथा अन्य दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, बिक्री रजिस्टर और डॉक्टरों के पर्चों के आधार पर दवाओं की बिक्री का भी सत्यापन किया गया। पुलिस ने विशेष रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप, अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल जैसी दवाओं की बिक्री के रिकॉर्ड की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि उनके लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों। दुकानदारों को एनडीपीएस अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें डॉक्टर के वैध पर्चे के बिना ऐसी दवाएं न बेचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें