श्रीनगर। बडगाम के विधायक और जाने-माने वकील आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने बडगाम के गलवामपोरा इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस घटना को भयानक और इंसानियत पर एक कलंक बताया है। आगा मुंतजिर ने कहा कि इस जघन्य अपराध ने पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है और इसमें शामिल लोगों के लिए कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने जिस दर्द और सदमे को सहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और न्याय हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एक वकील के तौर पर अपनी भूमिका पर जोर देते हुए विधायक ने ऐलान किया कि वह पीड़ित परिवार की व्यक्तिगत रूप से मदद करेंगे और उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अपराधियों को सजा मिले।