अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सीर हमदान निवासी आदिल अहमद खान की रविवार को गुरुग्राम में एक हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आदिल अहमद खान कथित तौर पर 13वीं मंजिल से कालीन की सफाई करते समय फिसल गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह पिछले कई वर्षों से जम्मू कश्मीर बैंक में कार्यरत थे और वर्तमान में दिल्ली के नवीन शाहदरा शाखा में तैनात थे। परिजनों के अनुसार शव सोमवार को उनके पैतृक गांव सीर हमदान पहुंचने की उम्मीद है।