अनंतनाग। नशे के खिलाफ अभियान के तहत गावरान लारनू में चलाए गए संयुक्त एंटी-एनक्रोचमेंट अभियान के दौरान अनंतनाग पुलिस ने राजस्व विभाग और वन विभाग के साथ मिलकर दो कुख्यात ड्रग तस्करों आसिफ अली पाला और निसार अहमद कसाना निवासी माथिंदू लारनू की दो अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार जांच में यह सामने आया कि उक्त ढांचे गावरान क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए थे।