कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके के चन्नीगाम में वीरवार को पुलिस ने तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस के मुताबिक ध्वस्त की गई दुकानें ऐसे आरोपी की थीं जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों का निर्माण संबंधित विभागों से आवश्यक भूमि उपयोग अनुमति लिए बिना किया गया था।