अनंतनाग। पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा की एक टीम ने बागंदर इलाके में छापा मारकर एक जमीन पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल नष्ट की। यह जमीन मोहम्मद सैयद शाह निवासी बागंदर, बिजबिहाड़ा की बताई जा रही है। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत फसल को नष्ट कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।