कुलगाम। जिले के काजीगुंड इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार शमपोरा ब्रिज के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिसकर्मी से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान मुश्ताक अहमद निवासी कुलपोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।