श्रीनगर। पोलो व्यू ट्रेडर्स एसोसिएशन (नॉर्थ) के पदाधिकारियों ने लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान बाजार से जुड़े जरूरी मामले पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पोलो व्यू बाजार के विकास और वहां आ रही समस्याओं पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के बाद पदाधिकारियों ने कहा, हमारे ऐतिहासिक बाजार के प्रति उपराज्यपाल की चिंता और सहयोग के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं।