फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री तेली पहुंचे कुपवाड़ा, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली वीरवार को कुपवाड़ा पहुंचे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकासात्मक पहल का लाभ दूरस्थ कुपवाड़ा जिले सहित पूरे राज्य में पहुंच रहा है। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कुपवाड़ा शहर के बाहरी इलाके में स्थित गलीजू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू और कश्मीर को एक विकसित और समृद्ध केंद्र शासित प्रदेश बनाने का सपना है। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कहा कि कुपवाड़ा एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर्यटन क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को केंद्रीय स्तर पर पर्यटन मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। संबंधित मंत्रालयों के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुपवाड़ा के उपायुक्त डोईफोड सागर दत्तात्रेय ने हाल ही में संपन्न महत्वाकांक्षी बी2वी4 कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं की संतृप्ति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उपाध्यक्ष डीडीसी ने जिले के विकास संबंधी मुद्दों पर बात की। वहीं गलीजूू पहुंचने पर मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों के बीच गोल्डन हेल्थ कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-श्रम कार्ड और पीएमईजीपी के तहत स्वीकृति पत्र सहित चेक भी वितरित किए। मंत्री ने मुमकिन योजना के तहत 5 युवाओं को व्यावसायिक वाहनों की चाबियां सौंपीं ताकि वे अपनी आजीविका कमा सकें।
मंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गलीजूू में इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भी उद्घाटन किया। यह कांप्लेक्स 1 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। इस दौरान मंत्री ने बैडमिंटन भी खेला। मंत्री ने गलीजू में 538 लाख रुपये के पावर रिसीविंग स्टेशन का भी उद्घाटन किया। ई श्रम पंजीयन शिविर का भी शुभारंभ किया। साथ ही मंत्री ने पात्र महिलाओं को गलीजू में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कुपवाड़ा जिले की लोलाब घाटी के कंठपोरा में स्टील गार्डर ब्रिज का उद्घाटन किया। 635 लाख रुपये की लागत से बना यह पुल पुत्शिया, दोनिवारी, कंठपोरा और पीर मोहल्ला सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने डीसी कार्यालय परिसर कुपवाड़ा में डीडीसी पार्षदों, बीडीसी अध्यक्षों, पीआरआई के अलावा वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारी संघों, युवा क्लब और एसएचजी सहित सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की। उन्होंने जनसमस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समय पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें