श्रीनगर। स्कूल शिक्षा विभाग कश्मीर ने रविवार को कहा कि कश्मीर में फिलहाल शीतकालीन अवकाश की कोई योजना या प्रस्ताव नहीं है। स्कूल शिक्षा कश्मीर के निदेशक तसादुक हुसैन मीर ने कहा कि कश्मीर घाटी में शीतकालीन अवकाश मौसम की स्थिति के अधीन हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग स्कूलों में शिक्षा जारी रखेगा।
डीएसईके ने कहा, स्कूल शिक्षा विभाग सर्दियों की छुट्टियों पर तभी फैसला करेगा जब मौसम की स्थिति खराब होगी या तापमान शून्य से नीचे रहेगा। पहले ही पिछले ढाई साल से स्कूल बंद रहने से छात्रों को पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग उपचारात्मक कक्षाएं संचालित कर रहा है।