फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा में बस पलटी, 20 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के वताईन इलाके में मंगलवार सुबह एक बस के पलट जाने से करीब 20 यात्री घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा से आ रही एक बस (जेके09-1239) वताइन गांव में उस समय पलट गई जब चालक ने नियंत्रण खो दिया। घायलों को हंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हंदवाड़ा अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके पास 9 घायल यात्री भेजे गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान बुम्हामा कुपवाड़ा के गुलाम कादिर डार, शुमनाग कुपवाड़ा के अब्दुल राशिद गनई, कुलीगाम के अब्दुल खलील भट, कवारी कुपवाड़ा के मुसैब बिलाल, चौगल हंदवाड़ा निवासी फिरदौस अहमद शेख, हईहामा कुपवाड़ा के मोहम्मद अकबर हजाम, गुलगाम कुपवाड़ा के एजाज अहमद भट, वोधपोरा कुपवाड़ा के गुलाम रसूल और कगनाबल हंदवाड़ा निवासी परवीन अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें