फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति व विकास प्रक्रिया को बाधित करने वालों को पहचानें: उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ‘द स्लम क्वीन’ पुस्तक का विमोचन किया गया। किताब को मुंबई निवासी जम्मू-कश्मीर में जन्मी लेखक रूबल नागी ने लिखा है। इस अवसर पर एलजी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को ऐसे लोगों की पहचान करने की जरूरत है जो जनता को गुमराह करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर की शांति व विकास प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में महिला सशक्तीकरण का गौरवशाली इतिहास रहा है। दोबारा से इस गौरव को लौटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत महिला उद्यमियों को तैयार किया जा रहा है। पिछले दो साल में 10 हजार लड़कियों को उद्यमी बनाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों का हैंडीक्राफ्ट उत्पाद देशभर के विभिन्न शहरों तक पहुंचा है। पिछले साल स्कूलों में पंजीकरण की दर में साढ़े 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। स्कूल छोड़ने वाले 93 हजार बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूल तक पहुंचाया गया। पुस्तक की लेखक रूबल ने बताया कि उनकी आर्ट फाउंडेशन टीम ने डेढ़ लाख घरों में पेटिंग की है। उनकी टीम देशभर के 163 झुग्गी झोपड़ियों में काम कर रही है। वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डा. द्राक्षा अंद्राबी, अपनी पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी, पूर्व एमएलसी विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें