श्रीनगर। पुलिस ने नकली पिस्तौल के साथ वसूली करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, जबरन वसूली करने वाले हरनबल निवासी उमर कादिर डार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह लोगों को धमकाने के लिए नकली पिस्तौल का इस्तेमाल कर रहा था। उसके पास से 2 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप भी बरामद किया गया। पुलिस ने कोठीबाग थाने में मामला दर्ज किया है।