फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में 12000 फ़ीट की ऊंचाई पर सेना ने ट्रैकर को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 12000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित नुंदकोल झील के पास एक युवक की तबियत खराब होने पर सेना ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय ट्रैकर्स का एक ग्रुप ट्रैकिंग के लिए गया था कि अचानक से नुंदकोल झील के पास एक ट्रैकर की तबीयत खराब हो गई। युवक के भाई ने बताया कि तबीयत इतनी ख़राब हुई कि उसे नीचे लाना मुश्किल हो गया। इसकी जानकारी असम राइफल्स के नजदीकी कैंप को दी गई, जिन्होंने अपने जवानों को ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाइयां लेकर झील की ओर रवाना किया। शुरुआती चिकित्सा देने के बाद युवक को स्ट्रेचर पर तृंखल फारेस्ट हट लाया गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वहां उसकी हालत थोड़ी स्थिर होने पर रात के अंधेरे में घने जंगलों से दुर्गम ट्रैक से उसे नीचे नारनाग तक पहुंचाया गया जहां उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिसे बाद में श्रीनगर के स्किम्स में रेफेर किया गया। युवक के भाई ने बताया कि अगर सेना समय पर नहीं पहुंचती तो शायद उसकी जान नहीं बचाई जा सकती थी। ट्रैकर्स के साथ मौजूद गाइड ने कहा, जैसे ही उसने असम राइफल्स के अधिकारियों को जानकारी दी तो उन्होंने बिना समय गंवाए एक टीम रवाना की जिसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें