फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियारतों में जबरन चंदा हासिल करने पर वक्फ बोर्ड ने लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जियारतों में जबरन चंदा हासिल करने की शिकायतों के बाद जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से तीर्थ स्थलों में ऐसी सभी अनैतिक प्रथाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, उचित आर्थिक पृष्ठभूमि से आने के बावजूद ऐसे लोग स्थायी रूप से अपनी गतिविधियों के लिए धर्मस्थलों के भीतर विशेष स्थानों पर कब्जा कर रहे हैं और ऐसे उदाहरण हैं जब ऐसे स्थानों को आउटसोर्स किया जा रहा है। कहा गया कि इस तरह की अनैतिक प्रथाएं ऐसे पवित्र स्थानों की पवित्रता को नुकसान पहुंचाती हैं और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के पहले से ही तनावपूर्ण वित्त के लिए हानिकारक है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे लोगों को बार-बार इन गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

केंद्रीय वक्फ कार्यालय जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जियारतों के भीतर विभिन्न धार्मिक गतिविधियों को करने वाले सभी लोगों के दावों का भी सत्यापन करेगा। उक्त आदेश में धर्मस्थलों/मस्जिदों में पदस्थापित कार्यपालक अधिकारियों/प्रशासकों एवं कर्मचारियों को सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये गए हैं।
इस बीच, तीर्थस्थलों/मस्जिदों में तैनात कर्मचारियों को भी निर्देश दिया गया कि वे जियारतों के भीतर विशिष्ट स्थानों पर हेल्पलाइन नंबरों के साथ नोटिस चिपकाएं, जिसमें आम जनता से ऐसे तत्वों के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें