श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) ने शुक्रवार को शेख इमरान को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी ने एक बयान में कहा, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस इस बात की पुष्टि करती है कि शेख इमरान अब पार्टी से नहीं जुड़े हैं। इमरान के साथ पार्टी का जुड़ाव अब समाप्त हो गया है। बता दें कि शेख इमरान श्रीनगर के पूर्व डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।