अनंतनाग। पंचलथन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरिफ अहमद के तौर पर हुई है। हादसे के वक्त वह बाइक पर था और उसकी टक्कर सुमो वाहन से हो गई। आरिफ को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। जब आरिफ के पिता को बेटे की मौत का पता चला तो उनकी भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।