फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरन में एक साल से कोई घुसपैठ सफल नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केरन सेक्टर में एलओसी पर एक साल से अधिक समय से घुसपैठ का कोई प्रयास सफल नहीं हुआ क्योंकि आधुनिक उपकरणों से निगरानी रखी जा रही है। 268 इन्फेंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर तपस मिश्रा ने कहा कि सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने साल में दो बार आतंकवादियों को इंटरसेप्ट किया है। घुसपैठ को रोकने के लिए बहुस्तरीय तैनाती की गई है। नियंत्रण रेखा के पार लांच पैड्स पर आतंकवादियों की मौजूदगी पर सेना के अधिकारी ने कहा कि इसके बारे में सूचना है और जवान सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें