फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर की झेलम नदी में हाउसबोट डूबी, जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लाल मंडी इलाके में फुट ब्रिज के करीब झेलम नदी में शनिवार को एक हाउसबोट अचानक पानी में डूब गई। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि अचानक से एक हाउसबोट झेलम नदी में डूबना शुरू हुई। इसके बाद उसमें रहने वाले परिवार ने भाग कर जान बचाई। इस बीच तुरंत रिवर पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने हाउसबोट से कीमती सामान निकालना शुरू किया। बता दें कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है। इस बीच परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और सर छुपाने के लिए कोई आसरा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें