अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद मंगलवार को ईदगाह के पास कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संयम बरता। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।