श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में काफिले का वाहन पलटने से एक जवानकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक हादसा जिले के कंगन के मस्जिद मोड़ सुंबल बाला गुंड इलाके के पास हुआ। वाहन के नीचे दबने से जवान ने दम तोड़ दिया। तहसीलदार गुंड जावेद इकबाल ने बताया कि श्रीनगर से सोनमर्ग जा रहा यह वाहन काफिले का हिस्सा था।