श्रीनगर। पर्यटक चार्टर उड़ानों को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डा प्राधिकरण ने हेलिकॉप्टरों की रात की पार्किंग के लिए आवेदन शुल्क में 50 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है। श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि रात में पार्किंग की अनुमति के लिए आवेदन के साथ केवल 50,000 रुपये और करों का भुगतान करना होगा। हमें यकीन है कि इस भारी कमी से हमारी खूबसूरत घाटी में पर्यटक चार्टर उड़ानों को बढ़ावा मिलेगा।