श्रीनगर। बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम को सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। उसका कनेक्शन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा है। बुधवार को आईजी विजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाली महिला है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेेज में महिला बम फेंककर भागते हुए नजर आ रही है। उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहनकर हमला करने वाली महिला लश्कर की ओवर ग्राउंड वर्कर है और पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में शामिल पाई गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त अभियान चला रहे हैं।