लेह/जम्मू। पांच दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंचे सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को एलएसी के अग्रिम इलाकों का जायजा लिया। जवानों के बीच पहुंचकर द्विवेदी ने एलएसी के हालात जानने के अलावा जवानों की तैयारी भी जांची। एलएसी पर चीन की चुनौती को लेकर भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारी की सराहना की। द्विवेदी ने शनिवार को लद्दाख दौरा शुरू किया था। तीसरे दिन उन्होंने एलएसी के अग्रिम इलाकों में जवानों का हौसला बढ़ाया।