फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कमान प्रमुख ने लद्दाख में जाने एलएसी के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। सेना की उत्तरी कमान के नवनियुक्त प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लद्दाख का पहला दौरा कर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के हालात की जानकारी ली। द्विवेदी शनिवार से पांच दिन के लद्दाख दौरे पर हैं। इस दौरान वे अग्रिम चौकियों पर जाकर जवानों का हौसला भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर रक्षा प्रवक्ता कर्नल एमरन मुसावी के अनुसार उत्तरी कमान प्रमुख को फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी ए सेन गुप्ता ने लद्दाख के अग्रिम इलाकों की स्थिति, तैनाती और सतर्कता के स्तर से अवगत करवाया। कमान प्रमुख ने तैयारी की सराहना करते हुए जरूरी निर्देश भी जारी किए।
लद्दाख में सेना की ओर से जन सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि यह कार्यक्रम सराहनीय हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की सुविधा से जुड़े अभियान जारी रखे जाएं। सीमावर्ती इलाकों में यह लोगाें के जीवन स्तर में सुधार का माध्यम बन सकते हैं। द्विवेदी ने लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन

---
लद्दाख आइस हॉकी टीम को बताया उपलब्धि
कमान प्रमुख ने दौरे से पूर्व लेह स्थित एनएसडी स्टेडियम में चल रही आइस हॉकी प्रतियोगिता का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आइस हॉकी महिला टीम को उपलब्धि करार दिया। इस टीम ने एशिया चैलेंज कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें