बारामुला। नगर परिषद बारामुला ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान नष्ट करने पर चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है कि सोमवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। उसका एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें निकाय कर्मचारी सड़क किनारे विक्रेताओं के ठेले से खाने-पीने का सामान नष्ट करते नजर आ रहे थे। स्थानीय निकाय निदेशक ने इसका संज्ञान लेते हुए न सिर्फ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया बल्कि परिषद को इससे हुए नुकसान की भरपाई करने को भी कहा है।