लेह/जम्मू। अत्यधिक सर्दी के सीजन में लद्दाख में हेलिकॉप्टर सेवा 29 दिसंबर से शुरू की जाएगी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बर्फबारी के चलते बंद हो जाता है। ऐसे में श्रीनगर पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा ही विकल्प रहती है। 29 दिसंबर को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। लेह से कारगिल और कारगिल से श्रीनगर के लिए उड़ान होगी। इसी क्रम में वापसी पर हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी।