फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ीवाले बुजुर्ग की जमापूंजी चोरी, एसएसपी ने जेब से दिए एक लाख

विज्ञापन
श्रीनगर में फड़ी लगाकर बैठा 90 वर्षीय अब्दुल रहमान। - फोटो : NOIDA
विज्ञापन
श्रीनगर। सड़क किनारे फड़ी लगाकर आजीविका चलाने वाले बुजुर्ग की मदद के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएसपी संदीप चौधरी ने अपनी जेब से एक लाख रुपये भेंट किए। श्रीनगर में 90 वर्षीय अब्दुल रहमान ने अपने अंतिम संस्कार सुपुर्द-ए-खाक रस्म के लिए एक लाख रुपये जोड़कर रखे थे, जो शनिवार को चोरी हो गए थे। बोहड़ी कादल में फड़ी लगाने वाले अब्दुल रहमान की जमा पूंजी चोरी होने की जानकारी मिलते ही एसएसपी उनके पास पहुंचे और अपनी ओर से बुजुर्ग को एक लाख रुपये भेंट किए। एसएसपी की दरियादिली श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी और पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। एसएसपी संदीप चौधरी इससे पूर्व भी कई बार मानवतावादी पहल से लोगाें का दिल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें