फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्य की मांग को लेकर लद्दाखी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर लेह और कारगिल के प्रतिनिधियों ने आंदोलन का एलान कर दिया है। शनिवार को लेह की एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने संयुक्त रूप से केंद्र के रवैये की आलोचना की। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मांगाें के समर्थन में अब आंदोलन होगा। छह दिसंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल रखी जाएगी। इसके बाद लोगों को आंदोलन में शामिल करने के लिए रैलियां की जाएंगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने समेत 10 हजार रिक्त पदों को भरने और लद्दाखियों को रोजगार व संपत्ति पर विशेष अधिकार के प्रावधान दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें