फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरशाह की स्क्रीनिंग के साथ शुरू हुआ हिमालयन फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बतरा पर बनी शेरशाह फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ शुक्रवार को पांच दिवसीय हिमालयन फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया। 28 सितंबर तक प्रस्तावित फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, निर्देशक विष्णु वरधान, विधु विनोद चोपड़ा और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा विशेष रूप से मौजूद थे। लेह पहाड़ी विकास परिषद की मेजबानी में यह आयोजन फिल्म महोत्सव निदेशालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान से किया जा रहा है। इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने उम्मीद जताई कि आयोजन से स्थानीय फिल्म निर्माताओं को प्रेरणा और बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें