श्रीनगर। शहर के सनतनगर इलाके के नवा बाजार में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक जवान घायल हो गया। उसे तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। शुक्रवार को आतंकियों ने बारामुला में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था जिसमें एक जवान व दो नागरिक घायल हो गए थे।