बडगाम। पंजाब पुलिस ने बुधवार को बडगाम पुलिस की मदद से एक सरपंच को नशा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले का सरपंच मुहम्मद कासिम राथर नशे के कारोबार में पहले से लिप्त था। इस समय वह जमानत पर था। उसे पंजाब की एक अदालत के आदेश पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी से संबंधित मामले में कथित संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया था। पंजाब के मुकंदपुर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज था।