फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां में स्मारक बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/लेह। गलवां घाटी में चीनी सेना से झड़प वाले स्थान पर गलवां के शहीदों और गुलाम रसूल गलवां का स्मारक बनाने की मांग उठाई गई है। गलवां घाटी का नाम गुलाम रसूल गलवां के नाम से पड़ा था। गुलाम रसूल गलवां के पोते मोहम्मद अमीन गलवां और स्थानीय पार्षद फुनसोग सेपाग ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन के समक्ष यह मांग उठाई है। अध्यक्ष से मांग करते हुए मोहम्मद अमीन गलवां और पार्षद ने कहा कि चीनी सेना को खदेड़ते शहीद हुए जांबाज अधिकारी और जवानाें का गलवां में स्मारक बनाया जाना चाहिए। गुलाम रसूल गलवां का भी स्मारक बनाया जाए। उन्हाेंने कहा कि गुलाम रसूल गलवां पर लिखी गई सरवेंट आफ साहिब्स किताब को सरकारी पुस्तकालयाें में उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें