श्रीनगर। आतंकियों के दो गुटों के बीच हुई भिडंत में मारे गए आतंकी आमिर अहमद मलिक को कुपवाड़ा के वाडेरबाला में दफना दिया गया। रविवार की रात टीआरएफ के आतंकी आमिर का शव सौरा इलाके में सड़क किनारे बरामद किया गया था। सी कैटगरी का आमिर शोपियां के हैदर गुंड जैनापोरा निवासी था, जो नवंबर 2020 से सक्रिय था।