श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लसजन में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे के करीब एक लावारिस बैग के मिलने से अफरा तफरी मच गई। जैसे ही इस बैग की जानकारी पुलिस को दी गई तो उन्हें लगा कि आतंकियों द्वारा बैग में आईडी प्लांट की गई है। बैग के आसपास के इलाके को खाली करवाकर जांच शुरू की गई। तलाशी में बैग खाली मिला। इस दौरान कुछ देर ट्रैफिक भी रोका गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न पेश आए। इसके बाद ही इलाके में स्थिति सामान्य हो पाई।