फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे त्राल जाने से रोका, घर में किया नजरबंद- महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को दक्षिण कश्मीर के त्राल का दौरा करने से रोक दिया गया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सेना द्वारा त्राल के गांव में तोड़फोड़ की घटना के बाद मुझे वहां का दौरा करना था, लेकिन मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया। महबूबा ने गुपकार रोड स्थित घर के बाहर सुरक्षाबल के वाहन की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। पीडीपी के एक नेता ने कहा, महबूबा त्राल पाइन के सीर इलाके का दौरा करने वाली थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। पुलिस थाना राम मुंशी बाग के पुलिसकर्मियों ने उनके आवास के मुख्य द्वार को बंद कर दिया और एक मोबाइल बंकर को मुख्य द्वार के सामने लगा दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से एसपी अवंतीपोरा और डीआईजी दक्षिण-कश्मीर की ओर से महबूबा को त्राल दौरे को टालने का अनुरोध किया गया था। इससे पहले अपने ट्वीट में मुफ्ती ने आरोप लगाया था कि जवानों ने पुलवामा जिले के त्राल में नागरिकों के घरों में तोड़फोड़ की और उन्हें पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें