फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में 24 से पहला हिमालयन फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख में पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 24 सितंबर को लद्दाख के राजधानी शहर लेह में यह फेस्टिवल 28 सितंबर को संपन्न होगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय और फिल्म महोत्सव निदेशालय के तत्वावधान से प्रस्तावित फेस्टिवल में केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। इसमें मेजबान लद्दाखके अलावा असम, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के फिल्मकार हिस्सा ले रहे हैं। फेस्टिवल की शुरुआत कारगिल हीरो विक्रम बतरा पर बनी शेरशाह फिल्म से होगी, जबकि शेफर्ड्स ऑफ ग्लेशियर फिल्म प्रदर्शन के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें