कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में पांच किलो हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांडी के जमील अहमद व हाजीतारा के फरीद अहमद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद किया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।